चेतन को स्टार्टअप के लिए दिया गया 2 करोड़ का फंड

टिटिलागढ़| टिटिलागढ़ के चेतन अग्रवाल ने सोनी लिव चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में चेतन ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि अपने स्टार्टअप के लिए 2 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हासिल की। सुशील टीबड़ेवाल और बॉबी टीबड़ेवाल के सुपुत्र चेतन अग्रवाल को एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पैकेज पर नौकरी मिली थी, लेकिन उनके मन में कुछ नया करने का जज्बा था। उन्होंने नौकरी छोड़ अपने साथियों के साथ मिलकर एक अनूठा बिज़नेस मॉडल तैयार किया। चेतन ने महसूस किया कि शहरों में रहने वाले युवा, जो अपने परिवारों से दूर रहते हैं, उन्हें जन्मदिन, सालगिरह या छोटे गेट-टुगेदर के लिए एक निजी और खूबसूरत जगह की तलाश रहती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने मिनी थिएटर का कॉन्सेप्ट शुरू किया। इसमें ग्राहकों को शानदार सजावट और म्यूजिक सिस्टम, मनपसंद फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्टर, खाने-पीने की सुविधा कम बजट और कम जगह में बेहतरीन अनुभव मिलता है। आज चेतन बंगलौर, दिल्ली, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में 70 से अधिक मिनी थिएटर स्थापित कर चुके हैं। शो के दौरान मशहूर निवेशक अनुपम मित्तल ने चेतन के स्टार्टअप में गहरी रुचि दिखाई। शुरुआती बातचीत में अनुपम ने 8 करोड़ रुपये के बदले 26% हिस्सेदारी की मांग की थी, लेकिन चेतन ने 15% हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *