भास्कर न्यूज | अलवर यूजीसी से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग और निर्दोष छात्रों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एडीएम सिटी बीना महावर को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ के पं. विवेकानंद शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में कुछ मामलों में एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों का कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है। कई बार सामान्य एवं अन्य वर्ग के छात्रों पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगाए जाते हैं, जबकि जांच के बाद ऐसे आरोप निराधार या असत्य पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों के कारण निर्दोष छात्रों को मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से गंभीर नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य और करियर प्रभावित होता है। यूजीसी संस्थानों में एससीएसटी कानून के दुरुपयोग पर रोक जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में पंडित मोनू शर्मा, कंचन शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा, महेश चंद शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, त्रिलोक शर्मा, नत्थू राम शास्त्री, बालकिशन शर्मा, राजकुमार शर्मा, रामकृष्ण गोस्वामी, ब्रज बिहारी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


