स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं 1 फरवरी को होंगी

अलवर| शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में 1 फरवरी को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समिति सचिव प्रमोद मलिक ने बताया कि कार्यक्रम मिलिट्री अस्पताल के पीछे, नयाबास स्थित निजी स्कूल में होगा। प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण तथा देशभक्तिपूर्ण गीत व कविता पाठ शामिल हैं। प्रतियोगिताएं तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता संयोजक पुरुषोत्तम मिश्रा और सचिव डॉ. सुमन बिल्खा ने बताया कि निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से तथा भाषण और देशभक्ति गीत-कविता प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सभी प्रतियोगिताएं निशुल्क और एकल होंगी। एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगा। प्रतियोगिताओं का विषय “शहीद भगतसिंह और आजादी का आंदोलन” रखा गया है। विजेताओं को 23 मार्च को मुख्य समारोह में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *