यूट्यूबर से मिलने अलवर पहुंचा 15 साल का बालक:परिजनों को सौंपा,कर्नाटक से घर में बिना बताए आ गया था

यूट्यूबर से मिलने की चाह में कर्नाटक से घर से निकला 15 वर्षीय बालक अलवर पहुंच गया। कर्नाटक पुलिस की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने बालक को लावारिस हालत में अलवर बस स्टैंड से दस्तयाब किया। मंगलवार को कर्नाटक पुलिस व बालक के परिजन अलवर सदर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। कर्नाटक पुलिस के एएसआई प्रकाश ने बताया कि अश्विक नामक बालक, जो कक्षा 10वीं का छात्र है, 19-20 दिसंबर की रात घर से बिना बताए निकल गया था। बालक कोटपूतली-बहरोड़ जिले के यूट्यूबर अमित जांगिड़ से मिलने के उद्देश्य से कर्नाटक से रवाना हुआ था। उसकी गुमशुदगी का मामला कर्नाटक में दर्ज था और लोकेशन अलवर बस स्टैंड की मिली थी। हमने सुचना अलवर सदर थाना पुलिस को दी जिसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम बस स्टैंड पहुंची, जहां बालक सुरक्षित मिल गया। इसके बाद कर्नाटक पुलिस को अलवर पहुंची। बालक की काउंसिलिंग भी कराई गई। बालक ने बताया कि वह कर्नाटक से ट्रेन द्वारा ग्वालियर पहुंचा, वहां से धौलपुर होते हुए भरतपुर आया। भरतपुर से बस से सिकंदरा और फिर अलवर पहुंच गया। मंगलवार को बालक के परिजन व कर्नाटक पुलिस अलवर पहुंचे। बालक को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बताया गया है कि बालक के पिता इंजीनियर हैं और परिवार में दो भाई-बहन हैं। बालक यूट्यूबर अमित जांगिड़ से प्रभावित होकर बिना किसी को बताए उनसे मिलने निकल पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *