यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओला को लाठी-डंडो से पीटा:पूर्व मंत्री हेमसिंह के बेटे सुरेंद्र पर आरोप,शराब के पेसों पर हुआ झगड़ा

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में हसन खां पेट्रोल पंप के पास यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप ओला पर पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा के बेटे सुरेंद्र ने करीब 20 युवकों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर संदीप को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उनका इलाज जारी है। घायल संदीप ओला ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने कमरे पर थे। इसी दौरान सुरेंद्र भड़ाना का फोन आया, जिसने उनसे शराब पीने के लिए 2 हजार रुपये मांगे। मना करने पर सुरेंद्र ने अपने दोस्त सचिन गुर्जर से फोन करवाया और मकान किराए पर लेने की बात कहकर हसन खां पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जब संदीप वहां पहुंचा तो सुरेंद्र अपने करीब 20 साथियों के साथ मौजूद था। सुरेंद्र ने दोबारा पैसे मांगे और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। एक युवक के हाथ में लोहे का नुकीला हथियार था, जिससे संदीप पर हमला किया गया। संदीप के नाक,हॉट व पैरो में चोट आई है। घटना के दौरान आसपास के मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। संदीप और सुरेंद्र के बीच पिछले कई दिनों से आपसी रंजिश चल रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *