यूथ कांग्रेस ने मुख्य अभियंता के चेंबर पर लगाया ताला:कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किया घेराव, शहर की सड़के-डिवाइडर ठीक करने की मांग

अजमेर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी कार्यालय के मुख्य द्वार को तोड़कर मुख्य अभियंता के चेंबर में घुस गए। बाद में नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य अभियंता के चेंबर पर ताला झड़ दिया। यूथ कांग्रेस ने सीनियर एक्शन मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन देकर अजमेर शहर की सड़कों, चौराहा और डिवाइडरों की बदहाल स्थिति को तुरंत ठीक करने की मांग की है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि स्मार्ट सिटी होने के बावजूद शहर की अधिकांश सड़के टूटी-फूटी हैं। सीवरेज के ढक्कन सड़क से ऊपर नीचे निकले हुए हैं। घटिया पेचवर्क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों के होने के बाद भी ठेकेदारों के साथ मिली भगत के दबाव में आकर चुप्पी साधी हुई है। इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस की ओर से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर झंडा और पोस्ट के साथ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अभियंता के चेंबर में घुसकर यूथ कांग्रेस के झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में मुख्य अभियंता के चेंबर पर ताला झाड़कर पीडब्ल्यूडी की नाकामियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद सीनियर एक्शन मौके पर पहुंचे और मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन दिया है। अधिकारियों के द्वारा 10 दिन का आश्वासन देकर सभी सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत करने का आश्वासन दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *