यूनाइटेड क्वीन क्लब की मेंबर्स ने मासिक मीटिंग में किया विचार-विमर्श

जालंधर| यूनाइटेड क्वीन क्लब की मासिक मीटिंग शनिवार को स्थानीय होटल में की गई। मीटिंग में आने वाले त्योहार के बारे में भी विशेष चर्चा की गई, सभी ने यही सुझाव दिया कि यह त्योहार भी जरूरतमंद लोगों के साथ ही मनाए जाने चाहिए। प्रेसिडेंट आस्था अबरोल ने कहा कि जैसा कि इस क्लब का उद्देश्य मानवता की अधिक से अधिक सेवा करना है। इस विशेष अवसर पर कनाडा से आईं क्वीन अंजलि चावला का स्वागत किया गया। प्रेसिडेंट ने कहा कि करवाचौथ, दशहरा, दिवाली समेत बाकी त्योहारों को सबके साथ मिलकर मनाने का विचार है। इस मौके क्लब की सभी मेंबर्स मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *