हॉकी अंडर-14 में दोआबा खालसा स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया

जालंधर | जिला जालंधर स्कूल टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से जिला स्तरीय स्कूल हॉकी मुकाबले दर्शन सिंह केपी स्टेडियम में करवाए गए। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा चोपड़ा और को कनवीनर गुरिंदर सिंह संघा मौजूद रहे। मुख्यातिथि के रूप में डॉ. बलजीत कौर पूर्व चीफ हॉकी कोच, खेल कोआर्डिनेटर अमनदीप कौंडल पहुंचे। जिन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। अमनदीप कौंडल ने बताया कि अंडर-14 लड़कों के वर्ग में जोन नंबर-2 दोआबा खालसा स्कूल ने पहला, जोन नंबर 4 आदर्श नगर ने दूसरा और जोन नंबर 3 के धन्नोवाली स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में जोन नंबर 2 के दोआबा खालसा स्कूल ने पहला, जोन नंबर 1 बडिंग ने दूसरा स्थान जीता। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में जोन नंबर 2 के सरकारी स्कूल मिट्ठापुर ने पहला, जोन नंबर 11 के तेहंग ने दूसरा व जोन 1 के धन्नोवाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में जोन नंबर 19 के पुलिस डीएवी स्कूल ने पहला, मिट्ठापुर स्कूल ने दूसरा, जोन 14 के सरींह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर को-कनवीरन मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, लेक्चरर कुलविंदर कौर, लेक्चरर गुरविंदर कौर, हॉकी कोच राजविंदर कौर, कुलदीप सिंह, लश्करी राम व अन्य सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *