यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर इंदौर में बैठक शुरू:धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ले रहे बैठक; कहा- सीएम से मेरी बात हुई

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाए जाने के मुद्दे पर धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक ले रहे हैं। बैठक इंदौर के एआईसीटीएसएल के सभागार में हो रही हैं। बैठक की शुरुआत करते विजयवर्गीय बोले कि सीएम से मेरी बात हुई है। सरकार जवाबदेही से काम कर रही है। आप चिंता मत करिए, मैं भी मालवा का बेटा हूं। बता दें कि यूनियन कार्बाइड का कचरा इंदौर के पीथमपुर में नष्ट किया जाना है, जिसका पीथमपुर में विरोध किया जा रहा है। इस कचरे को पीथमपुर में नष्ट करने के विरोध में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेता विरोध कर रहे हैं। इंदौर बायपास होते हुए पीथमपुर पहुंचा कचरा भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा 40 साल बाद इंदौर के पीथमपुर पहुंचना शुरू हो गया है। यह कचरा भोपाल से रवाना होकर लगभग 2:40 बजे पर इंदौर बायपास होते हुए पीथमपुर पहुंचा। 5,000 से ज्यादा मौतों का कारण बने इस जहरीले कचरे ने लगभग 8 घंटे में ढाई सौ किलोमीटर का सफर तय किया। कोहरे के कारण यात्रा और भी कठिन हो गई थी। भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है। इसके विरोध में पीथमपुर बचाओ समिति दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इधर, पीथमपुर बस स्टैंड में चल रहा सर्वदलीय धरना खत्म हो गया है। अब स्थानीय नेता तीन जनवरी के बंद के समर्थन में घर-घर जाकर लोगों को इसमें शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। पीथमपुर की रामकी फैक्ट्री में ले जाया गया कचरा 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे से भरे 12 कंटेनर बुधवार रात 9 बजे भोपाल से पीथमपुर के लिए रवाना किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी कंटेनर सुबह 4:20 बजे पीथमपुर के आशापुरा स्थित रामकी फैक्ट्री पहुंचे। यहां कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इसका विरोध तब से शुरू हो गया था, जब इसके निष्पादन का काम रामकी एनवायरो को सौंपा गया था। सीएम बोले- इस पर राजनीति न करें इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सारे सुझावों के बाद हमने भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर भिजवाया है। इस घटना को 40 साल हो चुके हैं। ऐसे में स्वाभाविक रूप से कई सारी आशंकाओं का अपने आप में उत्तर मिल जाता है। इसलिए इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *