नए साल के पहले दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को खुली देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की बहार देखने को मिली। मंडी में सब्जियों की भरपूर आवक बनी हुई है। ठंड के मौसम में ग्राहक गर्म सब्जियां, जैसे गराडू, बटला, अदरक, मेथी, पालक, टमाटर, गाजर, सुरजनाफली और शिमला मिर्च सहित हरी सब्जियां खूब खरीद रहे हैं। सब्जी व्यापारी मोहम्मद इकबाल राईन के अनुसार, ठंड के इस मौसम को हरी सब्जियों का समय कहा जाता है। ठंड बढ़ने के साथ मंडी में सब्जियों की आवक भी बढ़ गई है। बढ़िया क्वालिटी के गराडू की आवक अच्छी बनी हुई है। इसे ग्राहक भी ठंड में खूब पसंद कर रहे है। रतलाम, खाचरोद, नागदा और बड़नगर से रोजाना अच्छी क्वालिटी की 130-150 कट्टों की आवक हो रही है। जो थोक में 20-25 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। पेंसिल बटले की भी अच्छी मांग है, जिसकी 3,000-4,000 बोरियां आ रही हैं और थोक में 25 रुपए प्रति किलो बिक रही हैं। पुरानी अदरक 100 से 110 रुपए किलो में बिकी टमाटर की 8-10 गाड़ियों की आवक हो रही है और यह 120-150 रुपए प्रति कैरेट बिक रहा है। इंदौर के आसपास से अदरक की भी रोजाना 10 गाड़ियों की आवक हो रही है। थोक में नई अदरक 30-35 रुपए प्रति किलो, जबकि पुरानी अदरक 100-110 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। इसके अलावा, हरे छोड़े की भी जबरदस्त मांग है, जो रोजाना 2-3 गाड़ियों की आवक के साथ 25 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। आंध्र प्रदेश से सुरजनाफली की आवक सुरजनाफली की आंध्र प्रदेश से 2 गाड़ियों की आवक हुई, जो 80 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रही है। शिमला मिर्च की 4 गाड़ियों की आवक हुई और यह 30-35 रुपए प्रति किलो में बिकी। भिंडी की 4-5 गाड़ियों की आवक रही, जो 20 रुपए प्रति किलो बिकी। गोभी 10-15 रुपए प्रति नग मैथी: 5 गाड़ियों की आवक, 8-10 रुपए प्रति किलो।
लौकी: 3 गाड़ियों की आवक, 10 रुपए प्रति किलो।
गोभी: 4 गाड़ियों की आवक, 10-15 रुपए प्रति नग।
पत्ता गोभी: 10 गाड़ियों की आवक, 10-15 रुपए प्रति नग।
धनिया: 6-7 गाड़ियों की आवक, 8-10 रुपए प्रति किलो।
पालक: 3-4 गाड़ियों की आवक, 8-10 रुपए प्रति किलो।
आचार वाली मिर्ची: 4-5 गाड़ियों की आवक, 20-25 रुपए प्रति किलो।
कद्दू और अन्य सब्जियां कद्दू: 2 गाड़ियों की आवक, 15-16 रुपए प्रति किलो।
ग्वारफली: 1 गाड़ी की आवक, 30-60 रुपए प्रति किलो।
गिलकी: 4 गाड़ियों की आवक, 15-25 रुपए प्रति किलो।
हरे छोड़े: 4 गाड़ियों की आवक, 15-25 रुपए प्रति किलो।
मौसम के अनुकूल इन सब्जियों की मांग लगातार बनी हुई है।


