यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी में लगेगी नेताजी की 7.5 फीट ऊंची प्रतिमा

यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के 160 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेताजी की 7.5 फीट ऊंची प्रतिमा लाइब्रेरी परिसर में स्थापित की जा रही है। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। सोमवार को क्लब के सचिव श्वेतांक सेन ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी की सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर 12 बजे क्लब के अध्यक्ष ज्योतिर्मय चौधरी नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा का निर्माण रांची के प्रसिद्ध मूर्तिकार अमिताभ मुखर्जी ने किया है। प्रतिमा को बनाने में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत आई है। अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची के सांसद, विधायक और राज्य सभा सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष राम प्रसाद चटर्जी, कार्यकारिणी सदस्य अमित घोष, राजा सेन गुप्ता, सह सचिव भास्कर गुप्ता, तरुण कुंडू , सपन चक्रवर्ती व अन्य मौजूद थे। 4.5 लाख की लागत से हो रहा सौंदर्यीकरण : परिसर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को 3.5 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा। 30 फीट लंबे स्थान पर फाउंटेन और लाइटें लगाई जाएंगी। 4.5 रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। 23 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दते यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के सदस्य। मूर्तिकार अमिताभ ने प्रतिमा बनाई रांची के प्रख्यात मूर्तिकार अमिताभ घोष ने बताया कि नेताजी की साढ़े सात फीट की को बनाने में तीन महीने का समय लगा है। और लागत साढ़े तीन लाख आई है। फाइबर ग्लास से बनाई नेताजी की प्रतिमा सफेद रंग में दिखेगी। अमिताभ घोष ने इसके पहले शहीद चौक में स्थित शहीद स्मारक, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट मोरहाबादी में स्थित म्यूजियम की मूर्तियां, राजभवन के मूर्ति गार्डेन में झारखंड के 13 वीर सेनानियों की प्रतिमा बनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *