रांची | अमेरिका के शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में सरला बिरला विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का ‘स्टडी अब्रॉड कार्यक्रम’ के तहत अध्ययन के लिए चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों में भावना आनंद, आकांक्षा रानी, हर्ष गुप्ता, शशांक पांडेय, सौंदर्या, भैया आयुष सिन्हा, साहिबा खान एवं श्रुति साव के नाम शामिल हैं। एसबीयू के विद्यार्थियों के चयन पर विवि की कुलाधिपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, विवि के शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


