यूपीएल में इस बार 12 टीमें उतरेगी मैदान में:टीमों के नाम मेवाड़ के प्रसिद्ध स्थानों पर रखा, फाइनल 17 अक्टूबर को होगा

उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे सीज़न का आगाज़ एक कार्यक्रम में ट्रॉफी और जर्सी लॉन्चिंग के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इक्विटास बैंक के ललित श्रीमाली, ई पर्क्स के अभिजीत भंडारी, शैतान सिंह झाला, सुरजीत गुलेरिया, रवि पोतरा, यूडीसीए के सचिव मनोज चौधरी मौजूद रहे। यूपीएल के प्रतीक परिहार ने बताया कि पहले सीज़न की अपार सफलता ने यूपीएल के दूसरे सीज़न को आयोजित किया जा रहा है। इस बार 2 टीमें और जोड़ी गई हैं। कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि 6-6 टीमों का पूल बनेगा। टीमों के नाम मेवाड़ के प्रसिद्ध स्थानों में नाम पर रखे गये हैं। इनमें अरावली एवेंजर्स, गणगौर वारियर्स, महाराणा किंग्स, फतेह फ़ालकन्स, चेतक स्टालिन्स, बागोर रॉयल्स, प्रताप वारियर्स, हल्दीघाटी योद्धाज़, सज्जनगढ़ स्ट्राइकर्स, पिछोला पैंथर्स, मेवाड़ लीजेंड्स और लेक टाइटंस शामिल हैं। आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इस बार इस सीजन में मैचों में पहली बार डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लांच किया गया है। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे। फाइनल 17 अक्टूबर को होगा। सर्वाधिक ऊंचे सिक्स की मॉनिटरिंग के साथ कमर के ऊपर से जाने वाली नो बॉल को भी मॉनिटर करने का प्रयास रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *