आजमगढ़ में सोमवार सुबह ज्वैलर्स को गोली मारने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर पैर में गोली मार दी। घायल बदमाश की पहचान फरदीन के रूप में हुई। जबकि उसका साथी फरार हो गया। बता दें गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने आभूषण व्यापारी से दुकान में लूट की कोशिश की। विरोध पर गोली मार दी। व्यापारियों के हंगामे के बाद एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने 5 टीमें गठित की थीं। पढ़िए पूरी खबर महिला डॉक्टर से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; सीएचसी से घर जाते वक्त हुई थी घटना लखनऊ के कृष्णा नगर में महिला डॉक्टर का पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। महिला सीएचसी सरोजिनी नगर में तैनात है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने के दौरान स्प्रिंग डेल स्कूल के पास ने लुटेरों ने पर्स छीन लिया था। पुलिस ने मामले में ओशो नगर कृष्णा नगर निवासी नसीम खान उर्फ गोलू पुत्र नियामत खान और कृष्णा नगर निवासी शैलेंद्र त्रिवेदी उर्फ जीतू पुत्र सुन्दरलाल को गिरफ्तार किया। पढ़िए पूरी खबर आगरा में सोसाइटी के लोगों का हंगामा; रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध पर बिल्डर ने गोली मारने की धमकी दी आगरा में एक बिल्डर के खिलाफ अपार्टमेंट वाले एकजुट हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने रास्ता रोकने का विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। बिल्डर से बहस के वीडियो भी अपार्टमेंट वालों ने जारी किए हैं। पुलिस को भी शिकायत की है। पढ़िए पूरी खबर


