यूपी की बड़ी खबरें:बृजभूषण बोले- दूसरों में पाप देखने वाले खुद पापी, कुंभ पर चंद्रशेखर को फर्जी बयान नहीं देना चाहिए

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के कुंभ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी… जिसके अंदर जो रहता है उसको वही दिखाई देता है और दिखाई पड़ता भी है। पूर्व सांसद ने कहा- जो व्यक्ति दूसरों के अंदर पाप देखने की कोशिश करता है वह व्यक्ति स्वयं पापी होता है। अभी नई घोड़ी नई लगाम है… कुछ दिन में इनके समझ में आ जाएगा। चंद्रशेखर को कुंभ को लेकर फर्जी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर हरदोई में पुलिस का खौफ; 163 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में ली अपराध नहीं करने की शपथ हरदोई में अपराध को रोकने और हिस्ट्रीशीटरों को सुधारने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चला रखा है। रविवार को जिले के पांच थानों में कुल 163 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उन्हें अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने इन हिस्ट्रीशीटरों से उनकी हाजिरी ली और भविष्य में अपराध से दूर रहने की हिदायत दी। पढ़िए पूरी खबर मुरादाबाद में तहसीलदार ने फावड़ा लेकर खुद गिराई दीवार; शत्रु संपत्ति पर कब्जे की मिली थी शिकायत मुरादाबाद में शत्रु संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने को तहसीलदार ने खुद फावड़ा उठा लिया और पूरी दीवार गिरा डाली। तहसीलदार बिलारी सुदीप त्यागी ने बताया- शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जों की शिकायत मिली थी। बिलारी के SDM विनय कुमार का कहना है कि जैतपुर पट्टी गांव में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर तहसीलदार को खुद मौके पर जाकर जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार ने जांच की तो सामने आया कि एक व्यक्ति द्वारा शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। तहसीलदार ने जब उस व्यक्ति से अपना अवैध निर्माण हटाने को कहा तो उसने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद तहसीलदार ने खुद ही अपनी टीम की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *