लखनऊ में प्रोडक्ट रेटिंग से कमाई का दिया झांसा:इजराइल की कंपनी बता कर ठगे 88 लाख; पहले आया पैसा फिर करने लगे टालमटोल

लखनऊ में साइबर ठगों ने एक युवक को प्रोडक्ट की रेटिंग करने पर लाखों की कमाई का झांसा दिया। उसके बाद प्री-पेड प्रोडक्ट में निवेश के नाम पर 88 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी मोहित चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2024 को इजराइल की विक्स कंपनी की एजेंट प्रिया प्रसाद का मैसेज आता है। इसमें प्रोडक्ट की रेटिंग कर लंबी कमाई होने की बात कही गई। प्रिया प्रसाद के कहने पर सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट सर्च किया। उन्होंने यूजर आईडी दी और बताए प्रोडक्ट की रेटिंग कराना शुरू कर दिया। बाद में एक प्री प्रोडक्ट में करीब 88 लाख रुपए का निवेश कराकर ठगी कर ली। प्रिया प्रसाद को बीमार बताकर पति ने किया संपर्क
प्रिया प्रसाद के पति प्रकाश अगले दिन फोन किया। कहा- प्रिया हॉस्पिटल में है। आपको ज्यादा पैसा कमाना है तो एक्टिव मेंबर बन जाइए। इसके लिए दस हजार रुपए जमा करने होंगे। जिसके चलते आप हर दिन 2 से 3 हजार रुपए तक आप कमा सकेंगे। मैं उसकी बातों में आकर 22 जनवरी 2024 को अपने एसबीआई के खाते से उसको पैसे भेज कर मेंबर बन गया। ज्यादा कमीशन का दिया लालच
साइबर ठग ने मोहित को एक प्री-प्रोडक्ट में पैसा लगाने पर दिन में दस गुना फायदा देने के नाम पर उसी दिन 11.5 लाख रुपए जमा करा लिए। उसके बाद अपनी बातों में फंसा कर 24 जनवरी 2024 से 7 जनवरी 2025 तक करीब 88 लाख रुपए ठग लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *