अयोध्या में राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी और 11 से 13 जनवरी तक राम मंदिर के पट के सिर्फ आधे घंटे के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान शयन आरती के पास जारी नहीं किए जाएंगे। अभी तक दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रामलला का पट बंद रहते थे। जबकि 1,11,12 और 13 जनवरी को 1 बजे से ही दोपहर का दर्शन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन वाले तीनों दिन शयन आरती के पास नहीं जारी होंगे। व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि आरती होती रहेगी और दर्शन भी चलता रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया- पहली जनवरी को अधिकांश लोग कैलेंडर वर्ष की शुरुआत शुभ कार्य से करना चाहते हैं। ऐसे में प्रभु दर्शन के लिए अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। इसी कारण दोपहर में पट बंद रखने का समय घटाया गया। 1 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे की अपेक्षा 1 बजे दर्शन शुरू हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर आगरा में बदमाशों का एनकाउंटर, 3 को पैर में गोली लगी आगरा के खंडोली में शुक्रवार तड़के पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 3 तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और 15 हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया- कुछ दिन पहले फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट की घटना में शामिल थे। पढ़िए पूरी खबर 3 बच्चों ने तीन साल की मासूम से किया रेप: आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने गई थी, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने गई तीन साल की मासूम के साथ तीन बच्चों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो मां को पीट कर भगा दिया। डायल 112 मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी, सीओ और कलवारी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पढ़िए पूरी खबर पति ही निकला आकांक्षा का हत्यारा:मुरादाबाद में गला रेतकर मार डाला, फिर काशीपुर रोड पर फेंक दी लाश मुरादाबाद में काशीपुर रोड पर मिली युवती की डेडबॉडी की शिनाख्त हो गई है। युवती काशीपुर की रहने वाली थी। उसने 3 साल पहले मुरादाबाद के युवक से लव मैरिज की थी। अब इसी पति पर युवती की हत्या का आरोप है। पुलिस ने युवती के पति और उसके एक दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पढ़िए पूरी खबर


