यूपी की बड़ी खबरें:श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, मुंह नोच ले गया

श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इसके बाद कुत्ता भाग गया। परिवार के लोगों ने बच्ची को उठाया और तुरंत बहराइच के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इससे चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरहरी गांव की है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में 24-कैरेट गेम से 22 लाख की साइबर-ठगी; दोगुने मुनाफे के चक्कर में कारोबारी ने निवेश किए पैसे, FIR वाराणसी के सिगरा थाने में 22 लाख के साइबर फ्राड का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आजमगढ़ के लालपुर के मूल निवासी और वाराणसी में कारोबार करने वाले सूर्यकांत साहू ने दर्ज कराया है। इसके पहले वो इस फ्राड की शिकायत साइबर क्राइम थाने में कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 कैरेट गेम खेलने के दौरान उनसे ज्यादा मुनाफे के नाम पर 22 लाख रुपए निवेश कराए गए पर बाद में पता चला की यह प्लेटफार्म फर्जी है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर 24 कैरेट गेम और जिन अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं उनकी जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत; दूल्हे के दोस्त ने चलाई गोली, आरोपी भागा बरेली में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई के समय हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत हो गई। गोली दूल्हे के दोस्त ने चलाई। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। घायल रिजवान की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। घटना रविवार देर रात मझगवा ब्लॉक के शिवपुरी गांव की है। सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में अबरार की बेटी का निकाह समारोह चल रहा था। बारात बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा गांव से आई थी। रात करीब नौ बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी, तभी दूल्हे के दोस्त ने तमंचे से फायरिंग करने की कोशिश की। शुरुआत में गोली नहीं चली, जिस पर आरोपी तमंचा को उलट पुलट करके देखने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और सिठौरा निवासी बाराती रिजवान के सिर में जा लगी। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *