यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा छाएगा:24 घंटे में 26 जिलों में बारिश, बुलंदशहर @ 8°C, अब हवाएं 15KMPH की रफ्तार पर चल रही

यूपी में बारिश से मौसम बदल गया है। 24 घंटे में 26 जिलों में बारिश हुई। गुरुवार सुबह 30 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 80 मीटर रह गई है। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 से 30 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। इसके चलते नया साल कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगा। गुरुवार को फतेहपुर में सबसे ज्यादा 4.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 8°C रिकॉर्ड किया गया। अब बुधवार की मौसम की खबर देखिए… हल्के बादल रहेंगे, बारिश होगी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. SN सुनील पांडेय का कहना है- पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी। 27 से 30 दिसंबर के बीच कोहरा और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। दिन का पारा 4 डिग्री चढ़ गया
बारिश और बादलों ही आवाजाही से प्रदेश के औसत तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 24 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ……….. मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश:यूपी के कई शहरों में बादल छाए, सर्दी और बढ़ेगी; 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह कानपुर, आगरा, बरेली, लखनऊ और मेरठ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे और कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *