यूपी में कोहरे का कहर, बच्ची समेत 7 की मौत:15 जिलों में 40 गाड़ियां भिड़ीं, 100 ट्रेनें लेट, 9 शहरों में स्कूल बंद

यूपी में शनिवार को सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। हालत इतने खराब हो गए कि सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गाड़ियों की लाइटें भी नजर नहीं आ रही थीं। मेरठ, बाराबंकी समेत 15 जिलाें में 40 से ज्यादा गाड़ियां टकराईं। डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हैं। फतेहपुर में NH-2 पर 10 गाड़ियां टकराईं। यहां कार ड्राइवर की मौत हो गई। मुरादाबाद में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें जीजा की जान चली गई। ऐसे ही सुल्तानपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 3 की मौत हो गई। वहीं, मेरठ में कोहरे की वजह से कार नाले में गिर गई। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की जान चली गई। विजिबिलिटी कम होने से रेलवे और हवाई सफर भी प्रभावित रहा। गोरखपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। VIP ट्रेनें भी समय पर नहीं हैं। लखनऊ एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। इसके अलावा 14 उड़ानें देरी से उड़ीं। आज प्रदेश के 53 जिलों में घना कोहरा रहा। कई जगह विजिबिलिटी 0 रही। शीतलहर से बारिश जैसा महसूस हुआ। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाराबंकी 3.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। ठंड के चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं और संभल में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। प्रयागराज और शाहजहांपुर में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम पलट गया है। 4-5 दिन और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अब मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में कोहरे के क्या हालात हैं, ठंड को लेकर मौसम विभाग क्या चेतावनी दे रहा है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *