धीरेंद्र शास्त्री बोले- सोशल मीडिया जिंदगी बर्बाद कर रहा:बंगाल से बांदा कथा सुनने आया युवक; मंत्री ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बांदा में कथा करने पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इससे तो भगवान ही लोगों को बचाए। हंसती-खेलती जिंदगी सोशल मीडिया से बर्बाद हो जाती है। बच्चे इससे जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है। वहीं, पश्चिम बंगाल से आए भक्त संजय ने कहा- बाबा मेरे सपने में आए थे। इसलिए कथा सुनने आया हूं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद भी कथा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मंत्री नंदी ने पैर छूकर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। हनुमंत कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री दोपहर 2:15 बजे होटल से निकले। मंच पर पहुंचते ही पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर राम भजन गाकर कथा की शुरुआत की। हनुमान चालीसा और नारियल लेकर पहुंच रहे भक्तों को आईडी देखने के बाद प्रवेश मिला। आज कथा में करीब 50 हजार लोग पहुंचे। इससे पहले कथा के पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- मुसलमान दो बच्चों के नियम का पालन नहीं कर रहे। तभी उनकी जनसंख्या बढ़ रही। हिंदुओं से अपील है कि जनसंख्या घटाने के बजाय संतुलन बनाएं। क्योंकि, जैसा बांग्लादेश में हो रहा, वैसे हालात यहां भी बन सकते हैं। इसलिए टोपी नहीं, टीका वालों की संगति करें। कथा से जुड़ी 2 फुटेज देखिए… पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *