यूपी में नए साल का जमकर जश्न मना। रात बढ़ने के साथ ही लोगों का जोश बढ़ता गया। शहरों के मॉल, होटल और लाउंज फुल रहे। हर क्लब का अपना मेन्यू और पैकेज था। नोएडा के मॉल और होटलों में युवाओं ने शाम होते ही डीजे की धुन पर युवा नाचने लगे। कानपुर में ‘न्यूयॉर्क न्यू ईयर-2025 थीम’ सेलिब्रेशन हुआ। इसमें रशियन ग्रुप ने परफॉर्मेंस दी। यहां एंट्री फीस 16 हजार रुपए थी। लखनऊ के होटलों, बार और लाउंज में कॉमेडी शो, सिंगिंग, ग्रुप डांस के साथ ही कपल डांस का भी अरेंजमेंट किया गया था। समिट बिल्डिंग में मैश-अप 2.0 बार में एंट्री तो फ्री थी। लेकिन, मेन्यू पैकेज 4499 से 85000 तक का था। बरेली में इंडियन आइडल-3 के विनर ने परफॉर्मेंस दी। शहरों में कैसे मनाया गया न्यू ईयर…देखने के लिए नीचे ब्लॉग में चलते हैं…


