यूपी में पारा 6.9॰C, 20 शहरों में भीषण कोहरा:पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, गाजियाबाद-नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन क्लास

यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। अब पछुआ हवा भी चलने लगी है। इससे तेजी से पारा लुढ़केगा। आज सुबह से अयोध्या, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। सड़कों पर 20 मीटर तक देखना मुश्किल हो गया है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लोग हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। इधर, गाजियाबाद-नोएडा में आज सुबह AQI 463 दर्ज किया गया। प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए गाजियाबाद में ग्रैप-4 लागू है, जिसके तहत सभी निर्माण इकाइयों और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। डीजल के BS-4 और पेट्रोल के BS-3 वाहनों के संचालन पर भी रोक है। आज से कक्षा 5 तक सभी बोर्ड की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। रविवार की बात करें तो सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। अलीगढ़ में 30 मीटर, जबकि वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। कोहरे के चलते 6 सड़क हादसों में 22 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें दो कारोबारियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है- आज से हवा का रुख बदल गया है। पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, कोहरा कुछ कम भी होगा। मौसम की 3 तस्वीरें- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *