यूपी में अचानक मौसम बदल गया है। मंगलवार सुबह आगरा, लखनऊ, मथुरा, फिरोजाबाद और सहारनपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। बादल छाए हैं। तेज हवाएं चलने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बिजनौर का नजीबाबाद सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 8.5°C दर्ज किया गया। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3°C की कमी आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज से एक और विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 4 फरवरी यानी आज एक नया विक्षोभ आ रहा है, लेकिन विक्षोभ काफी हल्के हैं। इस विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। अब गर्मी लगातार बढ़ेगी। बसंत की शुरुआत से ही तापमान बढ़ने लगा है। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रह सकता है। अब शहरों का हाल जानिए- फिरोजाबाद में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
फिरोजाबाद में सुबह अचानक मौसम बदल गया। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते ठंड बढ़ गई। कई दिनों से निकल रही तेज धूप के चलते फरवरी के मौसम में मार्च सा एहसास होने लगा था। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। सहारनपुर में सुबह से बूंदाबांदी
सहारनपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। बर्फीली हवा चलने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गयाष। AQI 242 पर है। जो बीते दिन से कम है। दोपहर 2 बजे हल्की-फुल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। ————————————– मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के 20 जिलों में बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के 14 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्य बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम में कोहरा छाया है। पढ़ें पूरी खबर


