यूपी में शहीद के भाई को भी मिल सकेगी नौकरी:गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा; 50 लाख किसानों को झटका; योगी कैबिनेट में 10 प्रस्ताव मंजूर

यूपी के शहीद सैनिकों के आश्रित भाई भी अब अनुकंपा नौकरी के लिए पात्र होंगे। यह प्रस्ताव सोमवार को योगी कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन में पास किया गया। वहीं, योगी सरकार ने लगातार दूसरे साल भी गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) 370 रुपए प्रति क्विंटल ही रहेगा। इससे प्रदेश के 50 लाख गन्ना किसानों को झटका लगा है। 2021 से अब तक गन्ने का रेट महज 20 रुपए बढ़ा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया, प्रदेश की सभी चीनी मिलों की ओर से खरीदे जाने वाले गन्ने का SAP 370 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। SAP में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। योगी कैबिनेट ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण सहित 10 प्रस्ताव पास किए हैं। दरअसल, सरकार दो तरीके से प्रस्तावों को मंजूर करती है। पहला- कैबिनेट के जरिए। दूसरा- बाई सर्कुलेशन। इसमें प्रस्तावों को मंत्रियों को भेजा जाता है। मंत्रियों से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार मंजूर करती है। अविवाहित शहीदों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव
सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया, अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन से अब यूपी के मूल निवासी शहीद सैनिक के आश्रित भाई को भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। यूपी में कई ऐसे मामले हैं, जहां पर शहीद सैनिक विवाहित नहीं हैं और उनके छोटे या बड़े भाई शहीद पर ही आश्रित थे। कई मामले ऐसे भी हैं, जहां शहीद सैनिक की पत्नी अनुकंपा नियुक्ति के योग्य नहीं है। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी हैं, जहां शहीद सैनिक की विधवा पत्नी ने शहीद के छोटे भाई से ही विवाह किया है। इस तरह की स्थिति में छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिलाने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी
18 फरवरी से यूपी विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण पेश करेंगी। राज्य सरकार योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की उपलब्धियों को विस्तार से बताएंगी। साथ ही महाकुंभ के सफल आयोजन की जानकारी भी सदन में देंगी। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इन प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली शाहजहांपुर सेशन कोर्ट के लिए मिलेगी अतिरिक्त भूमि
शाहजहांपुर के जिला कोर्ट का विस्तार होगा। कोर्ट परिसर से सटी पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन की 5430 वर्गमीटर भूमि कोर्ट को दी जाएगी। भूमि का निशुल्क ट्रांसफर करने का प्रस्ताव भी पारित किया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था बनाया
अयोध्या में धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से जन सुविधाओं, पार्किंग और अन्य विकास कार्यों के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नियुक्त करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। ———————— यह खबर भी पढ़िए… महाकुंभ में भगदड़ हुई तो दूसरों को क्यों आगे किया:सीएम योगी बोले- आपकी पूरी जिम्मेदारी है; ADG ट्रैफिक को चेतावनी महाकुंभ में हुई भगदड़ और जाम पर सीएम योगी ने ADG प्रयागराज और ADG ट्रैफिक से सवाल पूछे। योगी ने प्रयागराज ADG भानु भास्कर से कहा- महाकुंभ मेले में आप ही सारी व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। जैसे ही भगदड़ हुई आपने दूसरे अफसरों को आगे कर दिया। वहीं, ADG ट्रैफिक के. सत्यनारायण से सीएम ने कहा- जब वीकेंड पर दिल्ली NCR में पिकनिक स्पॉटों पर भीड़ हो जाती है, तो आपको अंदेशा नहीं था कि महाकुंभ में शनिवार और रविवार को ज्यादा भीड़ होगी। सीएम ने सोमवार देर रात महाकुंभ में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर सीनियर अफसरों के साथ बैठक की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *