यूपी में स्कूल 5 जनवरी तक बंद:बाराबंकी-हरदोई सबसे ठंडा, तेंदुआ हीटर के आगे बैठा

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से यू टर्न लिया है। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित अधिकांश जिलों कोहरा नहीं छाया। गोरखपुर जू में ठंड से राहत को तेंदुआ के लिए हीटर लगाया गया है। तेंदुआ भी बड़े आराम से हीटर के आगे बैठा दिखा। शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप और दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। बाराबंकी और हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडा
शुक्रवार को 6 न्यूनतम तापमान के साथ बाराबंकी और हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। घने कोहरे की वजह से कानपुर, आगरा, गोरखपुर, अमेठी आदि में सुबह दृश्यता शून्य हो गई। शनिवार के लिए तराई और पूर्वी -दक्षिणी यूपी के 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के आठ जिलों में शीत दिवस होने की आशंका जताई गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में शुक्रवार को विक्षोभ के कमजोर पड़ने और सर्द पछुआ के असर से अब रातों में पारा गिरना शुरू होगा। अगले तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- जनवरी में कैसा रहेगा मौसम? यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद
प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आमजन, खासकर बच्चों और जरूरतमंदों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही ठंड से बचाव के लिए जिलों में व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपके शहर में मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *