यूरो ने तीन और राहुल ने एक स्वर्ण पदक जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर डीएसओए जालंधर द्वारा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26वें पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसमें चानण एसोसिएशन के सेल्फ-एडवोकेट ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस ओलंपिक में लगभग 1000 स्पेशल एथलीट, 150 कोच और करीब 200 वॉलिंटियर्स ने हिस्सा लिया। इन गेम्स में एरिया डायरेक्टर परमजीत सिंह सचदेवा, पंजाब अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और डीएसओए जालंधर की चेयरपर्सन एवं चानण एसोसिएशन की प्रधान उपेंद्र कौर आनंद मौजूद रहे। इस स्पेशल ओलंपिक में चानण संगठन के आठ एथलीट – जसजीत कौर आनंद, इति, हिमांशी मित्तल, राहुल आहुजा, यूरो, भाविश, गीतेश मधोक और हरप्रीत सिंह ने भाग लिया। टीम ने कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। यूरो ने 100 मीटर रेस, शॉट पुट थ्रो और वॉकी में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि राहुल आहुजा ने 25 मीटर व्हीलचेयर रेस में स्वर्ण पदक जीता। जसजीत कौर आनंद ने 25 मीटर असिस्टेंट वॉक में रजत पदक, हिमांशी मित्तल ने पावरलिफ्टिंग इवेंट और 100 मीटर वॉक में दो रजत पदक, और हरप्रीत सिंह ने 25 मीटर वॉक और सॉफ्टबॉल थ्रो में दो रजत पदक प्राप्त किए। भाविश ने 100 मीटर रेस, शॉट पुट थ्रो और वॉकी में तीन कांस्य पदक, इति ने 25 मीटर वॉक और सॉफ्टबॉल थ्रो में दो कांस्य पदक, और गीतेश मधोक ने 25 मीटर वॉक और सॉफ्टबॉल में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। जसजीत कौर आनंद और हिमांशी मित्तल ने दो-दो रजत पदक जीतकर टीम की मेडल टैली को आगे बढ़ाया। चानण के एथलीटों की मेहनत और उनकी शानदार जीत का श्रेय उनके कोच जोगा सिंह, रोजी सिद्धू, अमित कुमार और पूजा देवी को जाता है। चानण एसोसिएशन की प्रधान उपेंद्र कौर आनंद ने बच्चों और उनके अभिभावकों को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *