जालंधर| श्री गुरु तेग बहादर नगर से लतीफपुरा को जाने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से लोगों के घरों में पानी का संकट बना था। इसके लिए लोगों ने निगम में शिकायत दर्ज कराई। अब निगम की टीम ने शनिवार को पानी की लाइन की मेंटेनेंस शुरू कराई है।


