यू-टर्न के लिए रैंप में छोड़ी गई जगह पर बांधे जा रहे मवेशी, पार्क हो रही कार

रांची | 10 दिन पहले चालू हुए रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर सह फोर लेन फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा उद्घाटन के समय बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया-संवारा गया था। लेकिन अब लोग उसे बदसूरत बनाने और अव्यवस्थित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति किशोरी यादव चौक से नागा बाबा खटाल तक रैंप के नीचे की है। नागाबाबा खटाल के पास रैंप के नीचे खाली स्थान छोड़े गए हैं, ताकि ऑटो एवं अन्य वाहन यू-टर्न ले सकें। इसके लिए उसके फर्श की ढलाई भी की गई है। लेकिन वहां पर अब चार पहिया की पार्किंग होने लगी है, फल-सब्जी विक्रेता अतिक्रमण भी कर रहे हैं। जानवरों को रखने में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षा के लिए ग्रिल भी लगाया गया। लेकिन इसके अंदर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। वे रात में वहीं सोते भी हैं। गंदे कपड़े आदि भी वहीं रख रहे हैं, जिससे गार्डेन की सुंदरता खराब हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *