यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट:9 किलोमीटर लम्बी 200 फीट चौड़ी महल रोड सिग्नल फ्री होगी, 7 नंबर चौराहे से रामचंद्रपुरा तक 7 कट बंद कर यू शेप टर्न बनेंगे

ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए जेडीए शहर में अब यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है। दिल्ली, इंदौर और भोपाल की तर्ज पर जगतपुरा में महल रोड पर यह सिस्टम विकसित कर रूट को सिग्नल फ्री किया जाएगा। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी के बाद जेडीए जगतपुरा से रामचंद्रपुरा तक सभी सिग्नल हटाकर कट बंद करेगा और दाएं मुड़ने के लिए आगे यू-शेप टर्न बनाएगा। 7 सिग्नल बंद, 5 यू-शेप टर्न बनेंगे 9 किमी लंबी और 200 फीट चौड़ी सड़क पर जगतपुरा से रामचंद्रपुरा तक 5 सिग्नल और 2 बिना सिग्नल कट हैं। यहां से रोजाना 1.50 से 2 लाख वाहनों की आवाजाही होती है। जगतपुरा 7 नंबर, एनआरआई चौराहा, अक्षय पात्र और रामचंद्रपुरा पर सिग्नल के कारण भारी दबाव रहता है और लंबा जाम लगता है। सीधे जाने वाला ट्रैफिक नहीं रुकेगा और बाएं मुड़ने वाले वाहन आसानी से निकल सकेंगे। दाएं मुड़ने वालों के लिए आगे यू-शेप टर्न बनाए जाएंगे। अभी: 40 मिनट लगते हैं, फिर: 15 से 20 मिनट लगेंगे
जेडीए ने इस रोड पर यू-शेप ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। डीपीआर पूरी होने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अगले 6 से 8 महीनों में सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह त्रिवेणी पुलिया से गुर्जर की थड़ी तक बन रहे एलिवेटेड रोड के बाद भी लागू किया जाएगा। ओटीएस चौराहे पर भी इसकी प्लानिंग की गई है। वर्तमान में 9 किमी के सफर में सिग्नल और जाम के कारण 30 से 40 मिनट लगते हैं, जबकि सिस्टम लागू होने के बाद यही दूरी 15 से 20 मिनट में तय हो सकेगी। ये होंगे फायदे भास्कर एक्सपर्ट- एचएस संचेती, पूर्व चीफ अरबन टाउन प्लानर सिग्नल हटाने से सड़क की कैरिंग कैपेसिटी 25-30% तक बढ़ जाती है, क्योंकि वाहनों को बार-बार रुकना नहीं पड़ता। शहर में फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड जरूरी हैं, लेकिन हर जगह यही समाधान नहीं। यू-शेप ट्रैफिक सिस्टम जैसे स्मार्ट और लो-कॉस्ट मॉडल शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा बदल सकते हैं। सही प्लानिंग और सख्त निगरानी के साथ लागू किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *