ये लालच की इंतेहा है:चाइनीज मांजे से फिर सड़कें लहूलुहान…

चंद कारोबारियों के लालच व कुछ पतंगबाजों की थोड़ी देर की मौज-मस्ती के कारण बुधवार को भी शहर की सड़कों पर लोग लहू-लुहान होते रहे। मकर संक्रांति पर दिनभर में एक दर्जन से ज्यादा लोग चाइनीज मांजे के शिकार हुए। तीन इमली ब्रिज पर बाइक सवार हेमराज चौरसिया (29) का गला बुरी तरह कट गया। सड़क खून से सन गई। पांच पक्षियों की मौत हो गई, 15 घायलावस्था में रेस्क्यू सेंटर भेजे गए। जूनी इंदौर ब्रिज, जयरामपुर कॉलोनी, नंदानगर, धार रोड, रीगल, एयरपोर्ट रोड पर भी कई लोग मांजे की चपेट में आए। अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है
पंपकर्मी हेमराज के भाई कालू ने बताया कि उसका 4 घंटे तक ऑपरेशन चला। अभी उसे कुछ भी बोलने और खाने-पीने से परहेज रखने को कहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि 2-3 दिन में स्थिति देखेंगे। यदि ठीक नहीं हुआ तो एक और सर्जरी करना पड़ेगी। गनीमत है उसका कंठ नहीं कटा, वरना जान भी जा सकती थी। ये भी जख्मी : खून की धार देख आने-जाने वाले लोग भी घबरा गए नंदानगर के महेश सोनी को गले में चोट आई। बंगाली चौराहे पर एक युवक की नाक पर कट लगा। मानव निवासी रामानंद नगर की ठुड्डी कट गई। 10 टांके आए। एयरपोर्ट पर एक जवान का गाल कटा। जूनी इंदौर ब्रिज पर प्रेम कुमार भंडारी की डोर से ठुड्डी कट गई। खूब खून बहा। आठ टांके आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *