साल्हेतराई के शासकीय विद्यालय परिसर में शनिवार को बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि किसान पंचायत के जिला प्रभारी व विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख गणेश साहू ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। योगासनों के साथ-साथ प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराकर बच्चों को उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कम से कम कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्राचार्य महेश साहू, शिक्षक हितेश मिश्रा, जगबंधु तांडी, सत्येंद्र पाल, निलेश्वरी साहू, अयोध्या मिश्रा, नीरा ठाकुर, खीर कुमारी पटेल, कामायनी पंडा, डालिम बुडेक, सुमित्रा बंजारा, नारायण पदमन, बृजमोहन सहित अन्य मौजूद थे।


