योगा चैंपियनशिप में झारखंड की नम्रता कुमारी को चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब

रांची योग कल्चर की 28वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप 2024 का आयोजन देशप्रिय क्लब में हु्ा। समापन समारोह में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, सुमित घोष, आराधना देवरिया, घनश्याम दास, स्वाति सरकार, डॉ. रीमा सेन गुप्ता, प्रनव चौधरी मौजूद थे। प्रतियोगिता 6 ग्रुप में आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा झारखंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का निर्णायक वर्ल्ड योगा सोसाइटी, कोलकाता के द्वारा किया गया जिसमें पार्थो शाह, संजय विश्वास, और सुभाष कुंडू थे। योग शक्ति में नम्रता कुमारी, योगानंद में नयना जोशी, योग सौंदर्य में लेखराज, प्रणव ध्वनि में कार्तिक कुमार दुबे, 20-20 कॉन्टैक्ट, योग ज्योति और चैंपियन ऑफ चैंपियन नम्रता कुमारी बनीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *