योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज:नींद की दवा खाकर सोए, सुबह तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता में भर्ती

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, 3 अक्टूबर को वह नींद की दवा लेकर सोए थे, सुबह उठे तो उन्हें चलने में तकलीफ हुई। उसके बाद उन्हें 4 अक्टूबर को लखनऊ लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी एमआरआई जांच की है। इसमें ब्रेन हेमरेज सामने आया है। उनके एक हाथ, एक पैर में इसका असर आया है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। कुछ दिनों से राजनीतिक तनाव में हैं दिनेश प्रताप
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बीते दो महीने से राजनीतिक तनाव में चल रहे हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन्हें घेरा था। 10 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली आए थे। इस दौरान मंत्री दिनेश सिंह चर्चाओं में रहे थे। वह राहुल गांधी के रास्ते पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई थी। 2010 में पहली बार MLC बने दिनेश सिंह
दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी। 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार MLC बने। 2018 में भाजपा जॉइन की। 2019 में भाजपा ने उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा था। इस चुनाव में वह 1.67 लाख वोट से हारे थे। 2022 में भाजपा से फिर MLC बने। योगी सरकार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री बनाए गए। 2024 लोकसभा चुनाव में दिनेश ने रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसमें वह 3 लाख 90 हजार वोटों से हार गए थे। ——————– ये खबर भी पढ़ें- एक्टर पवन सिंह को पत्नी ज्योति का चैलेंज:अगर आप सच्चे तो मेरे साथ मीडिया के सामने जवाब दीजिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पत्नी ज्योति सिंह ने एक्टर को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अब चारदीवारी की बात नहीं रह गई है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो आज मेरे साथ मीडिया के सामने बैठिए और जवाब दीजिए। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *