सिवनी के धूमा में महाकाली प्रतिमा का देर रात विसर्जन:पिछले साल की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन रहा सक्रिय

सिवनी जिले के धूमा में माता महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसका विसर्जन सोमवार देर रात में किया गया। इस दौरान एसडीएम समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। महाकाली समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में माता महाकाली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मातारानी के आगमन से लेकर शरद पूर्णिमा को मूर्ति विसर्जन तक यह महोत्सव अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए पूरे मध्यांचल में प्रसिद्ध है। शीतला माई महाकाली महोत्सव समिति धूमा द्वारा कई वर्षों से भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। लोकनृत्य की प्रस्तुति इस वर्ष की विसर्जन यात्रा में छिंदवाड़ा से शिव तांडव नृत्य, रतलाम से अघोरी नृत्य, नरसिंहपुर से शानदार ढोल नगाड़े और मंडला से आदिवासी लोकनृत्य शामिल थे। मध्यभारत के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा कलाकारों और विशिष्ट पुजारियों द्वारा महाआरती की गई। हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए और झूमते-नाचते हुए विदाई दी। समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि विभिन्न अखाड़ों के साथ माता महाकाली की विसर्जन यात्रा निकाली गई। देर रात तक जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने शांति-सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ कार्यक्रम पर विशेष निगरानी रखी, जिससे यह निर्विवाद रूप से संपन्न हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *