योग अभ्यास निरंतर करने से मन स्वस्थ्य रहता है: संजय

भास्कर न्यूज| चाईबासा भाजपा चाईबासा नगर अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाल मंडली नीमडीह चाईबासा में योग किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि निरंतरता में योग अपने जीवन में लाना पड़ेगा, तभी इसका पूर्ण लाभ हम सभी को मिलेगा और शरीर स्वस्थ होगा। हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगा। योग अभ्यास निरंतर करने से मन और चित को वश में किया जा सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर लोग स्वीकार रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता प्राप्त हुआ है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। ऐसे भी योग का आत्मसात हमारे यहां आदि अनादि काल से पूर्वजों के द्वारा किया जा रहा है। आज योग दिवस के अवसर पर सभी को योग अभ्यास विनोद राय जोशी के द्वारा कराया गया। योग अभ्यास के पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। आज के योग दिवस में गीता बलमुचू, प्रताप कटियार महतो, रामानुज शर्मा, चंद्रमोहन तियू, हर्ष रवानी, सन्नी पासवान, राकेश पोद्दार, रोहित दास, द्वारिका शर्मा, दिलीप साव, कामेश्वर विश्वकर्मा, रंजन प्रसाद, जगदीश समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *