बाड़मेर | स्वस्थ भारत अभियान के तहत राउमावि गोरसियों का तला गंगासरा में एक दिवसीय निशुल्क योग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि योगाचार्य महिपाल कमेड़िया ने योग के साथ-साथ विद्यार्थियों को आयुर्वेद तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मनोहर जाखड़ ने किया। विद्यार्थियों को स्वच्छ रहने, नियमित पढ़ाई करने, नशे से दूर रहने, बेजुबान जानवरों की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अध्यापक कृष्ण कुमार यादव, रणजीत सिंह, जगदीश सैन एवं अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।


