राजस्थान के 14 जिलों में हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। परीक्षा के बाद प्रदेशभर में 7759 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। लेवल-2 के लिए करीब 700 सेंटर्स पर आज भी दो पारियों में एग्जाम होगी। पहली पारी के लिए एंट्री सुबह 8 बजे से होगी। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र को बंद कर दिया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी को हो चुकी है। वहीं लेवल-2 की परीक्षाएं 18, 19 और 20 जनवरी को अलग-अलग दिनों में दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी में 14 जिलाें में 40 और दूसरी पारी में 108 केंद्र होंगे आलोक राज ने बताया- 20 जनवरी को शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन पहली पारी का पेपर प्रदेश के 14 जिलों के 40 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। जबकि दूसरी पारी का पेपर प्रदेश के 14 जिलों के 108 परीक्षा केंद्रों दोपहर तीन से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा।


