योग गुरु बाबा रामदेच अयोध्या पहुंचे, श्रीरामवल्लभाकुंज में भव्य स्वागत:महंत रामशंकर दास वेदांती के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे

योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को रात 11 बजे के करीब अयोध्या पहुंचे। जानकीघाट स्थित प्रसिद्ध पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज में आश्रम के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास और दिल्ली के प्रसिद्ध रामभक्त संजीव शंकर ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण किया। स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। चित्रकूट के महंत आलोक दास के दास पहुंचे बाबा रामदेव इस समय श्रीरामवल्लभाकुंज में योग की क्लास ले रहे हैं।सुबह 9 बजे के बाद वे आश्रम के महंत रामशंकर दास को 51 किलो की माला पहनाकर उनके जन्मोत्सव पर उनको बधाई देंगे। महंत रामशंकर दास श्रीहनुमान के गोपनीय साधक हैं।वे खुद नियमत योग करते हैं।वे मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित देश के अनेक राज्यों में हजारों रामकथा कह चुके हैं।देश भर में उनके लाखों शिष्य है।इसके बावजूद वे लाइम लाईट से अलग सादगी जीवन और जप-तप ही पसंद करते हैं।देश भर के संतों में भी उनको विशेष सम्मान प्राप्त हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *