योग व प्राणायाम को दिनचार्य में करें शामिल

वरला/बलवाड़ी | धवली निवासी रतन चौहान निशुल्क योग सीखा रहे हैं। वे नहारसिंह फलिया धवली स्थित घर सहित अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को योग के प्रति जागरू करने के साथ आयुर्वेदिक काढ़ा, चूर्ण वितरित कर स्वास्थ्य लाभ दिला रहे हैं। रविवार को आयोजित योग शिविर में चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में अत्यधिक व्यस्तता के कारण हम खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और हमारे स्वास्थ्य का दुश्मन हम खुद बनते जा रहे हैं। हमारी दिनचर्या और खान पान सही नहीं होने से अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। जिससे निजात पाना बहुत ही मुश्किल सा प्रतीत होता है। इसलिए योग व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें और सभी स्वस्थ रहें। खुमसिग चौहान, रौनक चौहान, डॉ. गायत्री सेनानी, सूरज चौपड़ा, प्रीत सेनानी, संजय पटेल, विशाल चौहान व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमिता चौहान मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *