योजनाओं में प्रगति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कड़ा रूख किया अख्तियार

भास्कर न्यूज | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो सहित सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य की उपस्थिति में जिला पंचायती राज कार्यालय के माध्यम से पृथक स्तर पर संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा 15 वें वित्त आयोग तहत पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वित योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन का अवोलकन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा पंचायत समिति के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिले के सभी 18 प्रखंडों में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक से संबंधित कार्रवाई प्रतिवेदन और जारी वित्तीय वर्ष में संचालित कुल योजनाओं की सूची तथा योजना क्रियान्वयन के उपरांत भुगतान की स्थिति, कार्य में प्रगति की स्थिति आदि के प्रतिवेदन का प्रखंड वार अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा योजना के क्रियान्वन में कर्तव्यहीनता हेतु झींकपानी एवं टोंटो प्रखंड के प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस और योजना क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने वाले लाभुक समिति को नोटिस जारी करने का निर्देश जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक को पंचायत समिति के तहत लाभुक समिति से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं को कार्य के अनुसार पूरा करने और जिन प्रखंडों में कार्य प्रगति धीमी है, वहां अगले बैठक से पूर्व क्रियान्वित सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप 60% की राशि को खर्च करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा पंचायत भवनों में संचालित 131 पंचायत ज्ञान केंद्र के क्रियान्वयन और पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण हेतु विमुक्त राशि की उपयोगिता से संबंधित प्रतिवेदन का भी बिंदुवार अवलोकन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *