भास्कर न्यूज | चाईबासा झारखंड सरकार के उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सोमवार को मझगांव प्रखंड के पीएमश्री उच्च विद्यालय तरतरिया परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मझगांव विधायक निरल पुरती ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि शिक्षा किसी भी हालत में रुकनी नहीं चाहिए। छात्राओं की शिक्षा से ही उन्नति के पहिए में रफ्तार आएगी। स्कूल से घर दूर होने की वजह से अभिभावक छात्राओं को स्कूल पैदल नहीं भेजना चाहते थे। जिससे छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती थी। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 8वीं वर्ग में पढ़ाई करने वाली बेटियों को नि:शुल्क साइकिल का वितरण कर रही है। उनकी पढ़ाई से ही राज्य की उन्नति होगी ,सरकार पूरे राज्य में विकास की गंगा बहा रही है और क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। मालूम हो कि इस मौके पर प्रमुख सरस्वती चातार,जिप सदस्य पूनम जेराई,लंकेश्वर तामसोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो, बीईईओ देवशंकर महापात्रा, झामुमो प्रखंड़ अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, प्राचार्या विजय लक्ष्मी बिरुवा, बीपीओ किशोर सिंकु, मोजाहिद अहमद, दिलेश्वर बेहरा, प्रताप पिँगुवा, महीप किशोर पिंगुवा, गोकुल पोलाई झामुमो कार्यकर्ता समेत शिक्षक ,अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


