योजना गरीब-मजदूर के जीवन में बदलाव लाएगी : केरवालिया

भाजपा बारां जिला द्वारा विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी- जीराम जी) अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर किया। कार्यशाला में अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण केरवालिया ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम से आपत्ति है, जिनके नाम से प्रेरित होकर इस योजना का नाम स्वतः बना है। यह योजना गांव, गरीब और मजदूर के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन ने कहा कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन उन लोगों को असहज कर रहा है, जो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारते रहे हैं और आज फिर राम नाम का विरोध कर रहे हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यशाला को जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा एवं जिला मंत्री राज सिंह ठीकरिया ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के माध्यम से वीबी-जीराम जी अभियान को जिले के प्रत्येक गांव एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजक देवेंद्र शर्मा ने किया। कार्यशाला में कार्यक्रम सह संयोजक निर्मल माथोडिया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, रूप सिंह लोधा, जिला मंत्री राज सिंह ठीकरिया उपस्थित रहे। कार्यशाला में भाजपा के जिला मंत्री प्रियंका शर्मा, उषा कुशवाह, विष्णु गुप्ता, जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, मोना जैन, राजेंद्र तोमर, मंडल अध्यक्ष योगेश गोतम, जितेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *