भरतपुर| जिला शतरंज संघ अपनी कार्यकारिणी का चुनाव 29 जनवरी को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय रेल्वे स्टेशन के सामने भरतपुर में आयोजित कर रहा है। इसके चुनाव अधिकारी दीनदयाल तिवारी प्रधानाचार्य और ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक एवं खेल अधिकारी भरतपुर एवं राजस्थान शतरंज संघ के पर्यवेक्षक उपस्थित होगें।


