भरतपुर| लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स द्वारा बुधवार को कंबल वितरण सेवा प्रकल्प के अंतर्गत चतुर्थ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से राहत प्रदान करने हेतु कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक लायन विनोद सिंघल ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। कड़ाके की सर्दी में कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य जरूरतमंदों के जीवन में राहत और संवेदना का संदेश देते हैं। उन्होंने सेवा कार्यों में क्लब सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम में जॉन चेयरपर्सन लायन मंजू गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन बी.एम. गुप्ता, लायन सत्यव्रत आर्य, सचिव लायन रमेश चंद्र वर्मा, लायन ज्योति आर्य, लायन कविता वर्मा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


