योजना में गड़बड़ियों की खुल रही परतें:मंईयां योजना: जमशेदपुर में 375 लाभुक ने लिया दोहरा लाभ, अब होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ियों की परतें खुलने लगी हैं। जमशेदपुर में 375 ऐसे लाभुकों की पहचान हुई है, जो पहले से सर्वजन पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं। इन लाभुकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल ने इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वहां अलग-अलग कारणों से 900 आवेदन रद्द किए गए हैं। इससे पहले बोकारो में एक पुरुष द्वारा मंईयां योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं बोकारो में जांच के दौरान अब तक 10,200 अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। उधर, कई जिलों में कुछ त्रुटियों की वजह से बड़ी संख्या में लाभुकों के खाते में इस बार पैसे नहीं गए हैं। उन त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। जल्दी ही इनके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। गिरिडीह में 1.64 लाख व रांची में 15,736 के खाते में नहीं गई राशि रांची में कुल 4,51,083 लाभुक हैं। इनमें से 4,35,347 लाभुकों के खाते में 2500 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन 15,736 महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिले में 96.50 फीसदी लाभुकों को भुगतान कर दिया गया है। कुछ त्रुटियों के कारण शेष लाभुकों के खाते में पैसे नहीं गए हैं। जल्दी ही इनका भुगतान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची में नए लाभुकों के नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन आवेदन लिया जा रहा है। अपात्र लाभुकों की भी जांच चल रही है। जो भी अपात्र लाभुक मिलेंगे, उनका नाम काटा जाएगा। उनसे पैसों की भी वसूली की जाएगी। इसी तरह गिरिडीह में कुल 4,67,197 लाभुकों में से 1,64,197 के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। रामगढ़ में 1012 और बोकारो में 10,309 महिलाओं के खाते में पैसे नहीं गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *