यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए किया गया जागरूक

भास्कर न्यूज | राजिम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, गरियाबंद में महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान अवसरों वाला वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यौन उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह (10 से 17 दिसम्बर 2025) का आयोजन किया गया। इस क्रम में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमेश ठाकुर, यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्षा डॉ. कुंतल साटकर एवं आदर्श कुमार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संकल्प साहू, प्रधान आरक्षक ने अपने व्याख्यान में यौन उत्पीड़न की परिभाषा, उसके विभिन्न रूपों, पहचान, भारतीय कानूनों में उपलब्ध सुरक्षा प्रावधानों एवं पीड़ितों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *