भास्कर न्यूज | बालोद जिले के प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री एवं बालोद जिला संगठन प्रभारी संध्या परघनिया ने स्टेडियम परिसर में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स अकादमी का भ्रमण कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट दीपाली साहू को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। अकादमी के अध्यक्ष किशोरनाथ योगी ने बालोद में संचालित अकादमी की गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि यह अकादमी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ सेना एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश खेल एवं कला आयोग उपाध्यक्ष अमन यादव, अध्यक्ष, राजहरा मार्शल आर्ट लखन साहू, प्रणव साहू, निशा योगी, रजत जैन, अभिन्न यादव , नंद किशोर साहू , देवेन्द्र डडसेना , कोमल कुमार साहू उपस्थित थे।


