शिवानी कुशवाहा का नेशनल स्कूल फुटबॉल में चयन

डौंडी| राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली शिवानी कुशवाहा को छत्तीसगढ़ टीम में चयनित किया गया। अब वे अंडर-17 झारखंड के रांची में 18 से 22 दिसंबर आयोजित होने वाले 69वीं नेशनल शालेय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वे सेंटर मिड और फारवर्ड स्थान की खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 11 बार राज्य स्तर पर खेला है। शिवानी के चयन पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सौरभ लूनिया सहित सचिव त्रिनाथ नायडू, क्लब अध्यक्ष मोंहंतीन चौरका, संरक्षक हेमंत तन्ना ने शुभकामनाएं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *