रविवार रात रणजीत एवेन्यू में रंगला पंजाब उत्सव के समापन समारोह के दौरान ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहा। रात के अंधेरे में 790 जगमगाते ड्रोन्स ने आसमान में पंजाब की सभ्यता दिखाई। इस दौरान पंजाब की ऐतिहासिक धरोहर, वीर गाथा और सांस्कृतिक प्रतीकों की झलक दिखाई गई। दर्शकों ने अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद किया। -फोटो : सुनील कुमार ड्रोन शो देखते लोग


